2600cr. की रेलगाड़ी।




 लोहे के पहियों पर चलती-फिरती महल होगी यह ट्रेन, भारत के महाराज एक्सप्रेस को देगी टक्कर




फ्रांस के एक डिजाइनर ने ऐसी लक्जरी ट्रेन बनाने की परिकल्पना की है, जो यात्रियों के पुराने सभी अनुभवों को बदलकर रख देगी। जी हां, इस सुपर लग्जरी ट्रेन में ऐसी सभी सुविधाएं होंगी जो किसी राजमहल में दिखाई देती है।


यूरोपीय देशों में कुछ साल पहले तक यह माना जाता था कि ट्रेन का सफर अब पुराने जमाने की बात हो गई है। अब भी लंबी दूरी तक आरामदायक यात्रा करने के लिए यूरोपीय लोग हवाई जहाज का ही इस्तेमाल करते हैं। लेकिन, फ्रांस के एक डिजाइनर ने ऐसी लक्जरी ट्रेन बनाने की परिकल्पना की है, जो यात्रियों के पुराने सभी अनुभवों को बदलकर रख देगी। जी हां, इस सुपर लग्जरी ट्रेन में ऐसी सभी सुविधाएं होंगी जो किसी राजमहल में दिखाई देती है। कहा तो यहां तक जा रहा है कि यह ट्रेन भारत के महाराजा एक्सप्रेस को भी टक्कर दे सकती है। इस ट्रेन में 1300 फीट की पैनोरमिक ग्लास खिड़कियां लगी होंगी, जिन्हें बालकनी की शक्ल देने के लिए आधा खोला भी जा सकता है। इस ट्रेन की अधिकतम रफ्ता 160 किलोमीटर प्रति घंटा होगी।


2600 करोड़ रुपये से बनेगी यह अल्ट्रा लक्जरी ट्रेन








अरबपतियों की ट्रेन कही जाने वाली इस बेहद शानदार ट्रेन की डिजाइन फ्रांसीसी डिजाइनर थिएरी गाउगेन के दिमाग की उपज है। इस ट्रेन को बनाने की लागत लगभग 350 बिलियन डॉलर (लगभग 2600 करोड़ रुपये) आएगी। इस ट्रेन में 14 डिब्बे लगे होंगे, जिनमें से हर एक में स्मार्ट ग्लास खिड़कियां और छतें होंगी। यह ट्रेन इतनी आधुनिक होगी कि बाहरी परिवेश के अनुसार खुद को ढालने के लिए बस एक स्विच दबाने की जरुरत होगी। इस ट्रेन में लगी कांच को जब चाहें तब पारदर्शी से अपारदर्शी में बदला जा सकता है। इस ट्रेन के मालिक के लिए विशेष तौर पर कई कमरे बने हुए हैं। इसमें एक साथ 18 गेस्ट को ठहराया जा सकता है। उनके लिए सभी प्रकार की सुख सुविधाओं की व्यवस्था इस ट्रेन में है। इस ट्रेन में एक भव्य सैलून होगा जिसे रिसेप्शन की मेजबानी के लिए डिजाइन किया जाएगा।







केवल रईस अरबपति ही कर पाएगें सफर


थिएरी गाउगेन फ्रांस के जाने-माने डिजाइनर हैं। उन्होंने अनगिनत परियोजनाओं में प्रसिद्ध डिजाइनर फिलिप स्टार्क के साथ काम किया है। फिलिप स्टार्क यूरोपीय और अमेरिकी रईसों के खूबसूरत और लग्जरी यॉट को डिजाइन करने के लिए दुनियाभर में प्रसिद्ध हैं। इन्होंने ने ही एप्पल के सह-संस्थापक स्टीव जॉब्स के 80-मीटर पोत वीनस को डिजाइन किया था। लेकिन, थियरी गाउगेन ट्रेन को डिजाइन करने के क्षेत्र में पहली बार हाथ आजमा रहे हैं। इस निजी लक्जरी ट्रेन को भी भाग्यशाली और सुपर रिच लोगों के लिए ही बनाया जा रहा है। बाकी यात्री ट्रेनों की तरह इस ट्रेन के डिब्बों को भी अलग कर आवश्यक्ता के अनुसार फिर से जोड़ा जा सकता है।

Comments